ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਯਾਰੀ ਹੈ ! ਸਾਨੂੰ ਹਿੰਦੀ ਬਹੁਤ ਪਿਆਰੀ ਹੈ ! ਅਸੀਂ ਹਰ ਭਾਸ਼ਾ ਸਤਿਕਾਰੀ ਹੈ ! ਪੰਜਾਬੀ ਨਾਲ ਸਰਦਾਰੀ ਸਾਡੀ ! ਤਾਂ ਪੰਜਾਬੀ ਨਾਲ ਸਰਦਾਰੀ ਹੈ ! (ਅਰਸ਼ੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ )

Search This Blog

Wednesday, September 18, 2019

वह कौन हैं जो सुबह से लेकर शाम तक सूरज की तरफ ही देखते रहता हैं?

पेहली  तीन दरवाजे

राहुल एक कमरे में फंस जाता हैं। उसे तीन दरवाजों में से किसी एक दरवाजे का चयन करना होता हैं।

1. पहले दरवाजे के पीछे 10 फीट ऊँची आग की लपटे हैं।

2. दुसरे दरवाजे के पीछे, निंजा हत्यारे हैं जो किसी भी आदमी को मार देंगे जो अंदर घुसने की कोशिश करेगा।

3. तीसरे दरवाजे के पीछे, एक भूखा शेर हैं जिसने 3 साल से कुछ भी नहीं खाया हैं।

आब आप बताईये की राहुल को कौन सा दरवाजा चुनना चाहिए।

उत्तर:- राहुल को तीसरा दरवाजा चुनना चाहिए।

अब आप सोच रहे होंगे की तीसरा दरवाजा क्यों चुनना चाहिए, उसमें तो खूखार शेर हैं और वो 3 साल से भूखा भी हैं और भूखा शेर किसी भी हालत में राहुल को नहीं छोड़ेगा, लेकिन सच जानकार आप चौंक जायेंगे।

आपको अपने दिमाग पर जोर देना चाहिए की जिसे शेर ने पिछले तीन सालों से कुछ नहीं खाया हैं वह अब तक भूख से मर चूका होगा। अब आप समझ गए होंगे की राहुल को तीसरा दरवाजा क्यों चुनना चाहिए।

पहेली  एक लिटर दूध कैसे नापोगे

मान लो आप एक दुधिया हैं और आपको किसी ग्राहक को एक लिटर दूध देना हैं लेकिन आपके पास सिर्फ 5 लिटर और 3 लिटर की नाप हैं, अब आप उस आदमी को एक लिटर दूध कैसे नापोगे और दोगे।

उत्तर:- पहले 3 लिटर की नाप को भरें और 5 लिटर की नाप में डालें। एक बार फिर दोबारा 3 लिटर की नाप को भरें और 5 लिटर की नाप में को पूरा भर दें, बस 3 लिटर की नाप में 1 लिटर बाख जाएगा। इस तरह आप 1 लिटर नाप सकते हैं।

पहेली The Little Match Boy

एक बार दीपक एक बहुत ही ठन्डे कमरे में बंद हो गया, जहाँ से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। लेकिन उस कमरे में एक तेल की चिमनी, एक मोमबत्ती और एक लकड़ी का चूल्हा रखा था। साथ ही, दीपक के पास एक माचिस थी जिसमें सिर्फ एक तिल्ली थी। तो अब आपको बताना हैं की दीपक सबसे पहले क्या जलाएगा।

उत्तर:- अधिकतर लोगों का जवाब मोमबत्ती होगा, जिससे वो और चीजें भी जला सकता हैं लेकिन वो गलत जवाब हैं। क्योंकि इसका सही जवाब माचिस की तिल्ली  हैं। दीपक सबसे पहले माचिस की तिल्ली जलाएगा उसके बाद कुछ और जलाएगा।

पहेली  ऐसी कौन सी चीज हैं जिसको बहुत ख़राब माना जाता हैं लेकिन फिर भी लोग उसको पीने की सलाह देते हैं।

उत्तर:- इसका जवाब गुस्सा हैं जिसे बहुत खराब और खतरनाक माना जाता हैं पर फिर भी हमें गुस्से को पी लेना चाहिए।

पहेली  एक जलते हुए घर के पास तीन लोग खड़े थे एक आदमी ने उन तीनो को जबरदस्ती घर से दूर खदेड़ दिया लेकिन फिर भी उस आदमी को जेल हो गयी, बताओ क्यों?

उत्तर:- क्योंकि वो तीनों आदमी फायर ब्रिगेड के कर्मचारी थे और वहाँ आग बुझा रहे थे और सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालना एक अपराध हैं इसलिए उस आदमी को जेल हो गयी।

पहेली 7. समझदार टिल्लू

टिल्लू के पास एक भेड़, एक शेर और एक घास का गट्ठा था। उसको नदी के उस पार जान था लेकिन नदी में सिर्फ एक ही बेड़ा (नाव आकारनुमा) था और वो बेड़ा एक बार में सिर्फ 2 चीजों का वजन संभाल सकता था।

लेकिन इस बात के साथ-साथ टिल्लू को इस बात का भी ध्यान रखना था की शेर भेड़ को ना खा जाए और भेड़ घास को। टिल्लू तीनों चीजों को नदी के दूसरी तरह सही-सलामत कैसे ले जाएगा?

उत्तर:- टिल्लू सबसे पहले भेड़ को ले जाएगा, उसके बाद घास ले जाएगा। घास को वहाँ छोड़कर टिल्लू भेड़ को अपने साथ उसी तरफ वापस ले जाएगा। भेड़ को पहली तरफ छोडकर टिल्लू शेर को ले जाएगा। उसके बाद टिल्लू वापस जा कर भेड़ को ले आएगा। इस तरह सब सही-सलामत पहुँच जायेंगे।

क्या आप इस पहेली को उत्तर देखने से पहले सुलझा पाए थे? हमें कमेंट में जरूर बताएँ की आपका उत्तर क्या था।

पहेली 8. वह कौन हैं जो सुबह से लेकर शाम तक सूरज की तरफ ही देखते रहता हैं?

उत्तर:- सूरजमुखी

पहेली  एक पीपल के पेड़ के नीचे 5 लोग बैठे थे।

1. पहला आदमी गूँगा था।

2. दूसरा आदमी अँधा था।

3. तीसरा आदमी बहरा था।

4. चौथे आदमी के दोनों हाथ नहीं थे।

5. पाँचवे आदमी के दोनों पैर नहीं थे।

अब ऊपर से एक सेब गिरा, तो बताओ सबसे पहले सेब किसने उठाया? देखते हैं कौन इस पहेली का सही जवाब देता हैं। दिमाग हैं तो उत्तर दें।

No comments:

Post a Comment