ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਯਾਰੀ ਹੈ ! ਸਾਨੂੰ ਹਿੰਦੀ ਬਹੁਤ ਪਿਆਰੀ ਹੈ ! ਅਸੀਂ ਹਰ ਭਾਸ਼ਾ ਸਤਿਕਾਰੀ ਹੈ ! ਪੰਜਾਬੀ ਨਾਲ ਸਰਦਾਰੀ ਸਾਡੀ ! ਤਾਂ ਪੰਜਾਬੀ ਨਾਲ ਸਰਦਾਰੀ ਹੈ ! (ਅਰਸ਼ੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ )

Search This Blog

Tuesday, June 23, 2020

भारत में फिर लागू होगा लॉकडाउन


नई दिल्ली।  भारत में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 20 हजार के पार पहुंच गई है, जबकि 1 लाख 18 हजार लोग ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं।1 जून से अब देश भर में अनलॉक 1 शुरू हो गया है। लेकिन अनलॉक 1 की शुरुआत के साथ, देश भर में मामले और भी बढ़ गए हैं।

जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि लॉकडाउन को फिर से देश में लागू किया जा सकता है। पिछले एक सप्ताह में 60,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद जैसे कई राज्यों में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। लोगों के पास उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए बेड भी नहीं है। यदि स्थिति नियंत्रण से बाहर जाती है तो लॉकडाउन प्रतिबंध फिर से लागू किया जा सकता है।

देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 2 लाख को पार कर गई है। जबकि वायरस से साढ़े छह हजार लोग मारे गए हैं। हालांकि राज्यों में स्थिति नियंत्रण में आ गई है। अगर इस तरह से मामले बढ़ते हैं तो सरकार लॉकडाउन को फिर से लागू कर सकती है। कोरोना के मामले जो बढ़ें है उसमे कुछ हद तक हम सबका हाथ है। इसलिए हम आपसे यही गुज़ारिश करेंगे की कोरोना  से बचने के लिए हर सुरक्षा नियम को अपनाएं। ये आपकी जान और इस दुनिया में सबकी जान का सवाल है |

No comments:

Post a Comment