आज आशंका अचानक धारणा बनने लगी,
क्या दिवाकर हो गया सचमुच निशा के पक्ष में।आज खुद मैंने सुनी सूरजमुखी की सिसकियाँअंधकारों की सभा से डर रहीं हैं रश्मियाँ,दृष्टि अम्बर से उतर आयी उदासी ओढ़कर,कौन मारे तीर आखिर घोर तम के वक्ष में।
प्रश्न युग के बन तिमिर रोके खड़े हैं सभ्यताखोजता है मूर्च्छित युग बस युधिष्ठिर का पताप्रश्न सुनकर यदि युधिष्ठिर मौन ही सोचा किएतो भला अंतर रहा कैसे? युधिष्ठिर यक्ष में,है बड़ी चर्चा नगर में और फैला कोप हैहों युधिष्ठिर या कि सूरज पर लगा आरोप है,लोक यह कहता दिखा है कौन जाने सत्यतासंधिपत्रों पर हुए हस्ताक्षर हैं कक्ष में।


No comments:
Post a Comment