ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਯਾਰੀ ਹੈ ! ਸਾਨੂੰ ਹਿੰਦੀ ਬਹੁਤ ਪਿਆਰੀ ਹੈ ! ਅਸੀਂ ਹਰ ਭਾਸ਼ਾ ਸਤਿਕਾਰੀ ਹੈ ! ਪੰਜਾਬੀ ਨਾਲ ਸਰਦਾਰੀ ਸਾਡੀ ! ਤਾਂ ਪੰਜਾਬੀ ਨਾਲ ਸਰਦਾਰੀ ਹੈ ! (ਅਰਸ਼ੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ )

Search This Blog

Thursday, December 14, 2017

Shod Diya - Akaash Rathor

छोड़ दिया
खुशबु  ने फूलों  से मिलना जुलना छोड़ दिया
कलियों  ने  उस बहार में खिलना छोड़ दिया
हवाओं ने आग से थोड़ी सी नजर क्या मिलाई
रुठ कर मोम ने आग से पिघलना छोड़ दिया
बड़ी कशमकश में पड़ गए हैं ये गुलजार सारे
रुठ कर सब से मौसम ने बदलना छोड दिया
रात  नहीं होती  और  ख्बाब भी नहीं आते हैं
जलते हुए सूरज ने जब से ढलना छोड़ दिया
ये नाराजगी छाई हुई है यहां हर किसी पर
शायद प्यार ने  दिल में उतरना छोड़ दिया
मोहब्बत की कहानी किताबों में मिलती है
अफसोस लोगों ने किताब पढ़ना छोड़ दिया

आकाश राठौड़
पुणे नगर रोड
कारेगांव
ता-शिरुर
जि-पुणे
पुणे महाराष्ट्र

No comments:

Post a Comment